छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में पति-पत्‍नी ने तीन साल के बच्‍चे संग की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्‍नी ने अपने बच्‍चे के साथ जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये कदम किस लिए उठाया गया अभी इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। मौके से कीटनाशक दवा मिली है।

रात में सभी खाना खाकर सोए, लेकिन सुबह नहीं उठे

यह घटना खरोरा थाना के मोतीनपुर गांव की है। खबरों के अनुसार मोतीनपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय तुकेश्वर सोन केवरे अपनी पत्‍नी निक्‍की सोन केवरे (26 वर्ष) और तीन साल के बेटे निहाल सोन केवरे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल रात सभी खाना खाकर सोए थे, लेकिन आज सुबह नहीं उठे, काफी देर तक कोई आवाज नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख दंग रह गए। प्रत्‍यक्षदर्शी के अनुसार महिला और बच्चे की लाश पलंग पर और तुकेश्वर का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला।

   मौके से कीटनाशक दवा मिली

जिसके बाद लोगों ने खरोरा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला और बच्चे की लाश पलंग पर पड़े हुए थे। जबकि तुकेश्वर का शव फांसी पर लटकता मिला। मामले की जांच की जा रही है।  किसी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है ना ही किसी के शरीर में चोट के निशान है। प्राथमिक जांच में मौके से कीटनाशक दवा मिली है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

जांजगीर – निजी चैनल के डिबेट के दौरान आपस में भिड़ें भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता


ख़बर को शेयर करें

Back to top button