छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : NIA की छत्तीसगढ़ में कई जगह छापेमारी, मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक दस्तावेज के साथ 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh : रायपुर। NIA (एनआईए) ने शुक्रवार को आधी रात बाद छत्तीसगढ़ में फिर छापेमारी की कार्यवाही की है। NIA की टीम ने इस बार नक्‍सल प्रभाविक कांकेर जिला के सुदूर क्षेत्रों में स्थित आधा दर्जन गांवों में दबिश दी है। इस दौरान एनआईए ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी जब्त की गई।

NIA ने कांकेर जिले के सुदूर गांवों मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी में छापा मारा। एजेंसी 2 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बात दें कि एनआईए बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में एनआईए ने दो दिन पहले भी बस्‍तर संभाग के अलग-अलग स्‍थानों पर छापा मारा था।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button