छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों का डीए बढ़ा, जाने अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के आखिरी दिन राज्य सरकार ने सरकारी अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है.वहीं जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 3% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया है.

अब 58 प्र​तिशत मिलेगा डीए
3% अतिरिक्त महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अफसरों को अब 58 प्र​तिशत डीए दिया जाएगा. अवर सचिव साप्रवि मनोज जायसवाल ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक 1 जुलाई 25 से इन अफसरों को 58% डीए दिया जाएगा. इसका भुगतान केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा बताई गई रीति से होगा. जो नगद होगा.

1 जुलाई से होगा लागू
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार राज्य में पदस्थ सभी अखिल भारतीय सेवा अधिकारी 1 जुलाई 2025 से नई दरों के अनुसार महंगाई भत्ता प्राप्त करेंगे. नए आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता अब केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिलेगा.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button