छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में काम हो रहा है सांय-सांय, इसलिए कांग्रेसी बोल रहे है आयं-बायं…अब जनता करेगी बायं – बायं – अरुण साव

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है, महंत ने मोदी को डिफाल्टर तक कह दिया वहीं डिप्टी सीएम साव ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। बता दे कि चरणदास महंत ने सक्ती में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। और ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।
देखे क्या कहा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पलटवार
महंत के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, विष्णुदेव सरकार सांय-सांय काम कर रही है, इसलिए कांग्रेस के लोग आयं बायं हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता अब उनको बाय-बाय करेगी।

देखे क्या कहा

महंत ने कहा था- लाठी लेकर सर फोड़ने वाला सांसद चाहिए
बता दे कि पिछले सप्ताह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर संसद में लाठी से फोड़ सकने वाला सांसद चुनने की सलाह लोगों को दी थी।इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई थी यहा तक कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चरणदास महंत पर एफआईआर भी दर्ज की गई
देखे क्या कहा था

मोदी को लेकर दिए बयान को लेकर आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा
देखिए क्या सफाई दी थी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button