छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

जल विभाग के अधिकारी की संदिग्ध मौत

कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मौत से इलाके में हड़कंप मच गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर सीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला मानिकपुर चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे. उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया. जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली तो पुलिस हरकत में आ गई. पूछताछ कर रही है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button