छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

पीठासीन अधिकारी शराब से लत मिले, निलंबन आदेश जारी

बेमेतरा। शराब के नशे में मतदान ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने निलंबन की कार्यवाही की है। पीठासीन अधिकारी के कर्तव्य निर्वहन के दौरान शिक्षक को अपर कलेक्टर ने नशे की हालत में पाया था। जिसके बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। बेमेतरा जिले के बूथ क्रमांक 114 शासकीय प्राथमिक शाला कोदवा में शिक्षक संतोष सिंह राजपूत को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। वे मतदान केंद्र में मतदान के दिन नशे की हालत में पहुंच कर ड्यूटी कर रहें थे। मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे अपर कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात शिक्षक संतोष सिंह नशे की हालत में दिखे। उन्होंने तुरंत पंचनामा रिपोर्ट बना कर कलेक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की। मतगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शराबखोरी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने अपर कलेक्टर की रिपोर्ट मिलने पर शिक्षक संतोष सिंह को निलंबित कर दिया हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button