छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : कच्ची शराब पीने से महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत

Chhattisgarh News : कोरबा जिले में कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। घटना करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटमेर की है। ग्रामीणों ने अनुसार तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है। मृतकों में मालती बाई 50 वर्ष, राम सिंह 60 वर्ष तथा बेदराम 49 वर्ष शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक बेदराम के निवास में शराब का सेवन का रहे थे। घर में अभी भी चखना और कच्ची महुआ शराब तीनों के शव के पास मौजूद था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की मृत्यु जहरीले कच्ची महुआ शराब पीने से हुई है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीला शराब पीने से या विषाक्त भोजन (फूड पयजनिंग) से हुई, यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

कोरिया : बलौदाबाजार हिंसा भाजपा राज में प्रदेश के माथे पर एक और कलंक – चरणदास महंत

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button