छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : खैरागढ़ नगरपालिका पर भाजपा ने कांग्रेस को मात दे किया कब्जा

Chhattisgarh News : खैरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की रणनीति के चलते एकतरफा हो गया। एन वक्त में कांग्रेस के तीन भूमिगत पार्षदों ने चुनाव के पहले पाला बदल भाजपा में शामिल हो गए। इसके चलते पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गिरजा चंद्राकर ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस के तीन पार्षदों के पाला बदलने के बाद एक ने भी पार्टी छोड़ा कर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके चलते 20 पार्षदों वाली पालिका में भाजपा प्रत्याशी गिरिजा चंद्राकर को 14 और कांग्रेस से प्रत्याशी बनी सुमन पटेल को 6 मत ही मिले ।

भाजपा से कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने अध्यक्ष का पर्चा भरा तो कांग्रेस ने भी बड़ा उलटफेर करते वार्ड पांच की पार्षद सुमन पटेल को प्रत्याशी बनाया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद मतदान के लिए पहुँचे पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के बाद घोषित परिणाम में गिरिजा चंद्राकर ने सुमन को 8 मतों से पराजित किया ।

कांग्रेसी पार्षदो ने मारी पलटी
नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के शुरू होने के आधे घंटे पहले ही नपाध्यक्ष रहे शैलेन्द्र वर्मा, सभापति सुमित टांडिया और पार्षद दिलीप राजपूत ने भाजपा कार्यालय पहुँच कर भाजपा की सदस्यता ली। जिससे भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसके बाद भी कांग्रेस पीछे नहीं हटी और चुनाव में हिस्सा लिया। लेकिन भाजपा की अगुवाई कर रहे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ पार्षदों की संख्या बढ़ाने में सफल रहे और यही जीत का कारण बना।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

कवर्धा के लोहारीडीह पहुंचे भूपेश बघेल कहा पुलिस कर रही है बेगुनाहों से मारपीट, पुलिस और गृहमंत्री जिम्मेदार

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button