छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

मरवाही के कृषि विभाग के शिविर में शराबी सचिव का हंगामा

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकठी में कृषि विभाग के शिविर में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में पहुंच गए।

शिविर में मौजूद लोगों के अनुसार पंचायत सचिव नशे की हालत में जनप्रतिनिधियों से बहस करने लगे। उन्होंने गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने सचिव की इस हरकत का वीडियो बना लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने मरवाही पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शराबी सचिव को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि सरकारी शिविर में शराब पीकर पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने वाले सचिव पर क्या विभागीय कार्रवाई होती है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button