छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन, छत्तीसगढ़ करेगा मेजबानी, इस दिन से होगा शुरू

सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से शिष्टाचार भेंट कर ‘प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के सफल आयोजन को लेकर सार्थक चर्चा की।

छत्तीसगढ़ को प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। इन खेलों का शुभारंभ 14 फरवरी को रायपुर में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को यह महत्वपूर्ण आयोजन सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया को उद्‌घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन राज्य की आदिवासी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा और पारंपरिक खेलों को नई पहचान देगा।

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी खेलों की समृद्ध परंपरा रही है। यह आयोजन देशभर की आदिवासी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत पारंपरिक और आधुनिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे।

रायपुर में होने वाला यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर श्री मनसुख मांडविया को ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

उन्होंने राज्य में खेलों के आधारभूत ढाँचे के विकास खिलाड़ियों के प्रशिक्षण अवसरों के विस्तार तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में खेल मंत्रालय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने देश में कार्यान्वित ऐतिहासिक लेबर कोड के लिए भी केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रमिक हितों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कवरेज और श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता एवं सरलता को नई दिशा मिली है।

हॉकी-फुटबॉल तैराकी सहित अन्य खेल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित कुल 07 मुख्य खेलों की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, वहीं खेल डेमो स्वरूप प्रस्तुत किए जाएंगे। सरगुजा संभाग में कुश्ती, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग, रायपुर में हॉकी, फुटबॉल एवं फुटब तैराकी तथा बिलासपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

राज्य के लिए गर्व-सम्मान का विषय : साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गवं और सम्मान का विषय है, यह अवसर राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिमाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button