छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
Chhattisgarh : विश्व हिंदू परिषद नेता दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के विहिप (विश्व हिंदू परिषद) नेता राजीव शर्मा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और सरकंडा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.






