छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भिलाई में सोशल मीडिया में रील बनाने पर टोकने से आहत पत्नी ने दी जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया के ‘वर्चुअल’ संसार और घर के ‘वास्तविक’ संसार के बीच बढ़ते तनाव की गवाह है। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय अंजलि साव ने पति से हुए विवाद के बाद मौत को गले लगा लिया। विवाद की वजह? इंस्टाग्राम रील।

बच्चे गए थए ट्यूशन मां फंदे पर झूली
अंजलि साव एक गृहिणी थीं, लेकिन इंस्टाग्राम की दुनिया में वह अपनी पहचान बना रही थीं। उनके पति पप्पू साव, जो पेशे से मजदूर हैं, को अंजलि का रील बनाना रास नहीं आता था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलेश होता था। शाम का समय, जब बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। विवाद से आहत अंजलि ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे वापस आए, तो घर का मंजर देख उनकी चीख निकल गई।

पहले भी की थी जान देने की कोशिश
जांच में यह भी सामने आया है कि अंजलि का रील बनाने का शौक उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घोल चुका था। दिसंबर के महीने में भी उन्होंने ‘धतूरा’ खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की थी। अस्पताल में इलाज के बाद वह बच तो गईं, लेकिन रील और रिश्तों का यह संघर्ष खत्म नहीं हुआ। अंजलि ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 26 जनवरी को अपलोड की थी।

26 जनवरी को लास्ट पोस्ट किया था
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाला कर दिया गया। रविवार को अंजलि का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। 26 जनवरी को उसने अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। दिसंबर को भी उसने सुसाइड की कोशिश की थी, उसने धतूरा खा लिया था। जिसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जान तो बच गई थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button