छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : 100 करोड़ का कोयला घोटाला,फरार आरोपी देवेंद्र डड़सेना को EOW ने गिरफ्तार

Chhattisgarh : प्रदेश की बहुचर्चित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी देवेंद्र डड़सेना गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी देवेंद्र डड़सेना को EOW और ACB की टीम ने दबोच लिया है। आरोपी डड़सेना ने कोल लेवी घोटाले में करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर की थी। इस मोटी रकम को राजनीतिक गतिविधियों में खर्च किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत दर्ज है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7A, 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है। घोटाले की जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र डड़सेना को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button