Rashifal

राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए ‘खतरे की घंटी’, एक छोटी सी गलती और सब खत्म!

 आज का राशिफल: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके साथ ही रात 10 बजकर 12 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी स्टार्ट हो जाएगा। योग अतिगण्ड पूरे दिन रहेगा। वहीं, वणिज करण रात 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में आज चंद्रमा और केतु सिंह राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु रहेंगे। मकर में सूर्य, मंगल और शुक्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही कुंभ में राहु,बुध के साथ विराजित रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। आज बुधवार है, बुद्धि के देवता भगवान गणेश का दिन है। गणपति उपासना से आज के दिन सोच स्पष्ट होगी और रुके कामों में गति आएगी। शिव परिवार की उपासना से मन को स्थिरता और निर्णय लेने की शक्ति मिलेगी।आइए जानते हैं कि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा पंचम भाव में है, जिससे आज का दिन जॉब और बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और प्रोमोशन से जुड़ी कोशिशें तेज होंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक है, पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। लव लाइफ में इमोशनल होने से बचें और करियर को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय : भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग : पीला, सफेद

भाग्य प्रतिशत : 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब में प्रमोशन के योग बन सकते हैं, लेकिन सीनियर से बहस से बचें। बिजनेस में तनाव हो सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान रखें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ी खटास रह सकती है। अपनों से धोखा मिलने की भी संभावना है।

उपाय : हनुमान जी की पूजा करें और 3 परिक्रमा करें।

शुभ रंग : सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत : 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय भाव में है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत अहम है। करियर चेंज का विचार सफल हो सकता है। जॉब में कोई रुका सरकारी काम पूरा होगा। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग : आसमानी, नीला

भाग्य प्रतिशत : 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। जॉब में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में मेहनत के बाद भी अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। जॉब बदलने का विचार आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में तनाव संभव है। दिन आपके लिए कम अच्छा है। विश्वासघात होने की आशंका है।

उपाय : शिव मंदिर जाएं और तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग : सफेद, हरा

भाग्य प्रतिशत : 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा आपकी ही राशि में है। बिजनेस को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन गुरु का सहयोग मिलेगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। योग और ध्यान से मन को शांत रखें। लव लाइफ बेहतर करने के लिए समय निकालें। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी।

उपाय : तिल का दान करें और विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग : लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत : 55%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है। जॉब में सीनियर का सहयोग मिलेगा।

उपाय : कम्बल और अन्न का दान करें।

शुभ रंग : हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत : 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में है। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। बीपी या शुगर के पेशेंट खान-पान पर ध्यान दें। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें धोखा मिल सकता है।

उपाय : विष्णु जी की उपासना करें और घर से दीप जलाकर निकलें।

शुभ रंग : नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत : 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में है। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स की पुरानी चिंता दूर होगी। फैमिली से जुड़े फैसलों में थोड़ी उलझन रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई आपको विश्वास में लेकर ठग सकता है। इस कारण सतर्कता बरतें।

उपाय : विष्णु मंदिर जाकर 4 परिक्रमा करें।

शुभ रंग : पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत : 80%

धनु राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा नवम भाव में है। बिजनेस को लेकर आप काफी सीरियस रहेंगे। फैमिली टेंशन हो सकती है। अनचाही यात्रा संभव है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी। दिन में सावधानी बरतें धोखा या छल का शिकार हो सकते हैं।

उपाय : तुलसी को जल अर्पित करें और विष्णु जी को पत्ता चढ़ाएं।

शुभ रंग : नारंगी, लाल

भाग्य प्रतिशत : 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव में है। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शनि का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।

उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और उड़द दान करें।

शुभ रंग : नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत : 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में है। बिजनेस में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जॉब में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। काम को प्लानिंग से करें। हेल्थ कमजोर रह सकती है, खान-पान और योग पर ध्यान दें।

उपाय : कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग : नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत : 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा षष्ठ भाव में है। बिजनेस में प्रगति सही दिशा में जाएगी। करियर को लेकर संतोष रहेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार होगा, टीचर्स का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने के योग हैं।

उपाय : तिल और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग : पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत : 60%

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button