Chhattisgarh News- हार की बौखलाहट, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने कार्यकर्ता की कर दी पिटाई, मचा बवाल…देखे पूरी खबर


कोरिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांग्रेस नेत्री अंबिका सिंहदेव पर अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने दावा किया है कि, थप्पड़ मरने की वजह हार से उनकी बौखलाहट है। उसका कहना है कि, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने बिना वजह उसको रोककर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके कारण कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। युवकों ने विधायक पर थप्पड़ मारने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि, विधायक ने उसे सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट लिखने की बात कहते थप्पड़ मारी है और धमकी भी दी।
देखे पूरी खबर
जातिगत अपशब्द कहे जाने का भी आरोप
पीड़ित की ओर से विधायक के खिलाफ सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में शिकायत की गई है। विधायक के कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की बात जैसे-जैसे लोगों को पता चल रही है, मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित युवक का नाम किशन बताया जा रहा है, किशन का कहना है की विधायक ने एक खास जाति को चिन्हित कर अमर्यादित शब्द कहे हैं।
- उल्लास नवभारत साक्षरता महाभियान की कल महापरीक्षा, मस्तूरी ब्लॉक के 201 केंद्रों पर हजारों शिक्षार्थी होंगे शामिल
- सरगुजा ओलंपिक पर सियासत तेज, बैज-साय आमने-सामने
- CG News: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पर FIR, CMO के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
- चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश
- सरगुजा ओलंपिक में शामिल हुईं पहलवान गीता फोगाट, खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोलीं- बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं








