छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : देवेंद्र यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक बढ़ाई रिमांड

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है।

सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है. इसके पहले कोर्ट में जाते समय उन्होंने कहा था कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। हम आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि, पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।

17 अगस्त से न्यायिक रिमांड पर देवेंद्र यादव
उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। उन पर 10 जून को हुए बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में शामिल होने का आरोप है। वहीं उनकी दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।

18 से ज्यादा धाराओं के तहत अपराध दर्ज
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के मुताबिक 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर- दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर मुठभेड़

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button