‘परीक्षा पे चर्चा’: जब ‘एग्जाम वारियर्स’ के टिफिन से निकला छत्तीसगढ़ का स्वाद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का मंच इस बार सिर्फ तनाव दूर करने का जरिया नहीं बना, बल्कि यह सांस्कृतिक मेलजोल और जायके का केंद्र भी बन गया. बोर्ड परीक्षाओं के दबाव के बीच जब पीएम मोदी छात्रों को ‘मेंटल बूस्टर’ की खुराक दे रहे थे, तभी रायपुर के बच्चों ने उन्हें छत्तीसगढ़ी स्वाद की ऐसी ‘डोज’ दी कि पीएम भी मुरीद हो गए.
जय जोहार… और टिफिन से निकली ‘ठेठरी-खुरमी’!
तमिलनाडु के कोयंबटूर से सीधे रायपुर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत ‘जय जोहार’ के पारंपरिक उद्घोष के साथ हुआ. संवाद के दौरान एक भावुक पल तब आया जब एक मासूम छात्र ने उनकी थकान की चिंता करते हुए अपना टिफिन खोल दिया.
बच्चे ने बड़े प्यार से प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक स्नैक ‘ठेठरी’ खिलाया. कड़क और नमकीन ठेठरी का स्वाद चखते ही पीएम के चेहरे पर मुस्कान आ गई. टिफिन की सादगी और बच्चों के निस्वार्थ प्रेम ने इस गंभीर चर्चा को एक पारिवारिक पिकनिक जैसा बना दिया.
पीएम मोदी बने ‘जिज्ञासु शेफ’: पूछ ली रेसिपी!
सिर्फ स्वाद ही नहीं, पीएम मोदी की दिलचस्पी इस डिश को बनाने के तरीके में भी दिखी. उन्होंने किसी शेफ की तरह बच्चे से पूछ लिया— “बेटा, ये बनता कैसे है?”छात्र ने भी बड़े उत्साह से अपनी ‘स्पेशल डिश’ का सीक्रेट साझा किया:
#WATCH | PM Narendra Modi shares traditional Chhattisgarh snacks Thethri and Khurmi with students during 2nd episode of the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'.
— ANI (@ANI) February 9, 2026
Source: DD pic.twitter.com/Vud72qgLv8
सामग्री : मुख्य रूप से बेसन
बनावट: बेसन को गोल या लंबी आकृतियां देकर तैयार किया जाता है.
विधि : इसे तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है.
खास बात : यह नमकीन होता है और छत्तीसगढ़ में खासतौर पर दीपावली और त्योहारों के दौरान हर घर की शान बनता है.
तनाव के बीच ‘स्वाद’ का मंत्र
प्रधानमंत्री ने इस पल के जरिए एक गहरा संदेश भी दिया— कि जीवन में परीक्षा का तनाव चाहे जितना हो, अपनी जड़ों, अपनी परंपराओं और अपनों के साथ साझा किए गए छोटे-छोटे पल ही असली ‘स्ट्रेस बस्टर’ होते हैं.






