छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh – मिनीमाता की मूर्ति को बदमाशों ने किया खंडित,लोगों का फूटा आक्रोश, 7 दिनों में दूसरी मूर्ति लगने का अल्टीमेटम

Chhattisgarh – जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में मिनीमाता की मूर्ति को बदमाशों ने खंडित कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामाजिक संगठनों में आक्रोश का माहौल है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार जांजगीर मोड़ के पास प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति स्थापित की गई है। मिनीमाता के चेहरे और उंगली को तोड़ दिया गया है। वहीं मूर्ति को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा चारों तरफ लगे रेलिंग को भी तोड़ा गया है, जिससे नाराज होकर उनके अनुवायियों ने हंगामा कर दिया। मामले की अकलतरा थाना प्रभारी टी एस पट्टावी से लिखित शिकायत की गई।

दूसरी मूर्ति लगाने 7 दिनों का अल्टीमेटम
मिनीमाता की मूर्ति को खंडित करने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही जिला प्रशासन को 7 दिनों का समय देते हुए चौक के पास दूसरी हुबहू मिनीमाता की मूर्ति स्थापित करने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया है। संगठन के लोगों ने कहा कि समय पर मांग पूरी नहीं की जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल और चक्काजाम करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

मिनीमता की मूर्ति को सफेद कपड़ों से ढका
वहीं समाज और सामाजिक संगठनों के लोगों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया। जब तक उस जगह पर दूसरी मूर्ति मिनीमाता की नहीं लग जाती है, तब तक खंडित मूर्ति को पूरी तरह से सफेद कपड़ों से ढक दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button