छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

परीक्षा पे चर्चा पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी, खुर्मी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी !!

पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के छात्रः छात्रो से बात चित की वा इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा में तनाव पूर्ण माहौल के बीच छात्राओं, शिक्षकों, एवं अभिभावकों के लिए कुछ मंत्र दिये जो बच्चों के लिए मेंटल बूस्टर की तरह साबित हो सकते हैं इस बीच बच्चे अपने घरों से खास पकवान लेकर पहुचे जिन्हें पीएम मोदी ने चखा यही नहीं उन्होंने स्पेशल डीस कि रेसिपी पूछ ली

वही धरसीवा विधानसभा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दोंदे कला निवासी सौम्या वर्मा जो कि ब्राइटन इन्टरनेशनल स्कूल की छात्रा का मोदी जी से सम्वाद हुआ जिसमें सौम्या वर्मा ने मोदी से पूछा कि आप इतने समय से लीडर हो तो मोदी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पहले निडर बनिए फिर लीडर बनिए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुरजोर मेहनत लगन से निरंतर परिश्रम कीजिए निश्चित ही आप लीडर बन जाएंगे

मीडिया से बात करते हुए सौम्या वर्मा ने बताया कि हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि हम कभी मोदी जी से बात करेंगे या मिलेंगे हमे मोदी से मिलकर बहुत कुछ सीखने को मिला है मैं निश्चित ही अपने लक्ष्य को हासिल कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं मान मर्यादा का हमेशा सम्मान करूंगी पुनः मोदी जी से मिलने की इच्छा जागृत की

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button