छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

स्कूल संचालक को धमकी देने वाला शराब कारोबारी का बेटा शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने 4 बार दी दबिश

रायपुर राजधानी के पॉश इलाके विधायक कॉलोनी में हुए रोडरेज विवाद के बाद आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस ने अब तक चार बार उसके ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।

क्या है पूरा विवाद?
विधायक कॉलोनी पीड़ित स्कूल संचालक आरबी मिश्रा 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन कर अपनी कार (CG-04-PY-5003) के पास पहुंचे थे।इसी दौरान पीछे से आ रही एक एंडेवर कार के चालक शोएब ढेबर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मिश्रा की कार को टक्कर (स्क्रैच) मार दी।

जब स्कूल संचालक ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी, तो आरोपी ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि शोएब ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में है,पुलिस की टीम अब तक चार बार आरोपी के निवास पर रेड कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button