छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस जिले के जिलाध्यक्ष का कांग्रेस से मोह भंग, दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और जिला अध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
जानकारी के अनुसार, सलीम रजा उसमानी ने अपना इस्तीफा पीसीसी (PCC) चीफ दीपक बैज को भेज दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला दिया है। हालांकि, राजनीतिक जानकार इसे संगठन के भीतर चल रही खींचतान और आगामी रणनीतियों से जोड़कर भी देख रहे हैं।

संगठन सृजन को बड़ा झटका
कांग्रेस वर्तमान में प्रदेश स्तर पर ‘संगठन सृजन’ और मजबूती के अभियान में जुटी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण समय पर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले के अध्यक्ष का पद छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उसमानी की गिनती संगठन में सक्रिय और अनुभवी नेताओं में होती रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button