छत्तीसगढ़

सरगुजा में राशन घोटाला! लखनपुर में लोगों को महिनों से नहीं मिला राशन, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही आई सामने

Surguja: सरगुजा राशन घोटाले का नया मामला सामने आया है. जहां लखनपुर इलाके के लटोरी पंचायत में कई माह से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है.

ये पूरा मामला लखनपुर इलाके के लटोरी ग्राम पंचायत का है. जहां 450 परिवारों को पांच माह से सरकारी राशन नहीं मिला है. इसके अलावा पिछले एक साल से चना और शक्कर भी नहीं मिला है. दरअसल, फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही के कारण राशन हितग्राहियों से ऑनलाइन बायोमैट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया गया. वहीं मामला सामने आने के बाद भी फूड इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं की गई.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button