छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

घर घुसकर युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिला आपराधिक घटनाओं के कारण क्राइमधानी बनती जा रही है। शहर ही नहीं अब ग्रमीण क्षेत्रों में भी आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बदमाश बैखौफ होकर हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। जिले में एक और खौफनाक हत्या की वारदात हुई है। एक युवक की फिल्म अंदाज में कुर्सी में बैठाकर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक के गले पर वार कर मौत के घाट उतारा दिया है. मृतक युवक का नाम जितेंद्र धुरी है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मौके पर डॉग स्कॉट और फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button