छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार मेटाडोर ने ट्रेलर को मारी टक्कर, ड्राइवर और हेल्पर की मौत

बिलासपुर। जिले के नेशनल हाईवे-49 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां मस्तूरी रोड पर लावर गांव के पास मेटोडोर ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे चालक और हेल्पर की जान चली गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वेद परसदा का रहने वाला महेंद्र साहू (29) मेटाडोर में फ्लाईएश ब्रिक्स लेकर निकला था। उसके साथ हेल्पर रविन्द्र साहू (19) और टिगेश कुमार मरावी (28) भी सवार थे। ईंट लेकर ये मस्तूरी जा रहे थे। गाड़ी सुबह करीब 6.30 बजे लावर स्थित नेशनल हाईवे के पास पहुंची थी। तभी साइड पर खड़ ट्रेलर अचानक रोड के बीचो-बीच आ गया और तेज रफ्तार मेटाडोर उससे भिड़ गई।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में चालक और हेल्पर ने दम तोड़ दिया। एक का अस्पताल में इलाज जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button