छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

इस केंद्रीय मंत्री की बेटी बनेगी न्यायधानी बिलासपुर की बहू

छत्तीसगढ़ को बहू के रुप में केंद्रीय मंत्री की बेटी मिलने जा रही है, दरअसल ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कारोबारी अमित शर्मा के बेटे से तय हुई है. धर्मेंद्र प्रधान छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं.

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने अमेरिका में पढ़ाई की है और वहीं किसी मल्टीनेशनल में जॉब करती हैं. वहीं मेरठ के रहने वाले अमित शर्मा का बेटा अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अच्छी सैलरी में एक बड़े मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं. अमित शर्मा के पिता बिलासपुर के तत्कालीन वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड कंपनी में अफसर थे. रिटायरमेंट के बाद शर्मा परिवार बिलासपुर में ही रहने लगा है. यहां उनका होटल और रियल इस्टेट का कारोबार भी है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button