छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

नोट डबल करने का झांसा, गैरेज संचालक हुए ठगी का शिकार  

बिलासपुर। एक नोट से तीन नोट बनाने का झांसा देकर ठगों ने गैरेज संचालक से 1 लाख 48 हजार रुपए ठग लिए। मामले में गैरेज संचालक की शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित जयदीप सिंह का महाराणा प्रताप चौक पर ऑटो बेस्ट गैरेज है। यहां 21 नवंबर को पथरिया गोइंदा वार्ड नंबर 2 निवासी दीपेश कुमार नवरंग आया। उसने कहा कि वह पूजा पाठ कर एक नोट से तीन नोट बना सकता है, मौके पर उसने दो नोट बने हुए दिखाए।

उसके झांसे में आकर जयदीप ने एक लाख रुपए नकद व 48 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह उसे अपनी कार से जिला जांजगीर पामगढ़ ले गया।

गांव के नजदीक एक मकान में एक महिला, दो पुरुष व तीन चार बच्चे पहले से मौजूद थे। उन्होंने मौके पर पूजापाठ करने का ढोंग किया और रुपए छिपा दिए। इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें यह कहते हुए घेर लिया कि यहां क्या कर रहे हो? इस पर सभी वहां से भाग निकले।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button