छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG SIR : छत्तीसगढ़ में 10 लाख से अधिक महिला मतदाताओं का कटा नाम

CG SIR : छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अब इन महिलाओं को फिर से अपने नाम जुड़वाने के लिए जोन कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे। दरअसल प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता है। इनमें 27 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए है, इसमें शिफ्ट, मृत्यु, डूप्लीकेट भी।

मिली जानकारी के अनुसार इसमें दस लाख से अधिक महिलाएं शामिल है। जिसमें रायपुर जिले की संख्या 1 लाख के करीब है। इसके साथ ही मतदाता अपनी दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। जिसकी सुनवाई और सत्यापन की अवधि 14 फरवरी तक दी गई है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा।

शादी बनी नाम कटने की सबसे बड़ी वजह
CG SIR : प्रदेश में महिलाओं के नाम कटने की सबसे बड़ी वजह शादी बन गई। मायके से ससुराल गई महिलाओं ने वोटर आईडी में पता बदला, आधार कार्ड लगाया, फिर भी 2003 की सूची से नाम नहीं मिला। गुढ़ियारी की एक महिला ने SIR फार्म में पति का नाम रिश्तेदार के रूप में भरा इसके बावजूद जानकारी डालते ही सिस्टम ने एंट्री खारिज कर दी। इसके कारण नाम कट गया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button