छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Video – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पर महिला खिलाड़ियो ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। जिले की महिला कराटे की खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक अशोक वर्मा के समर्थन में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान महिला कराटे खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चंद्रा के खिलाफ फोन पर अश्लील बात करने और फोटो-वीडियो भेजने का गंभीर आरोप लगाया है।
देखे वीडियों

उग्र आंदोलन की चेतावनी
कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष के हरकतों से तंग आकर सभी खिलाड़ी आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किए। खिलाड़ियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही।

जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव ने क्या कहा.
वहीं इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष का भी बयान सामने आया है। जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव पवन कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए महिला खिलाड़ियों के ही प्रशिक्षक अशोक वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले को मनगढ़ंत और निराधार बताया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button