छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

मंच पर जमकर बिफरी छत्तीसगढ़ की विधायक पूछा ‘क्या जनप्रतिनिधियों का अब कोई सम्मान नहीं बचा?

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवां में शाला प्रवेश उत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने मंच से ही अपने नाम और आमंत्रण का उल्लेख न होने पर तीखी आपत्ति जताते हुए आक्रोशित नजर आईं है।

विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि, यह न सिर्फ एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपेक्षा है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जनता और उनके दिए गए जनादेश का भी अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि, जब मैं इस क्षेत्र की विधायक हूं, जनता ने मुझे चुना है, फिर भी शासकीय शिक्षा विभाग के आमंत्रण में मेरा नाम क्यों नहीं जोड़ा गया? क्या जनप्रतिनिधियों का अब कोई सम्मान नहीं बचा?
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button