छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh : जुआ खेलते पकड़ाए सात पटवारी, इसमें संघ का अध्यक्ष भी शामिल, 20 लाख रुपये का सामान जब्त

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने देर रात एक छापेमारी के दौरान रमन नगर स्थित एक घर में जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित छह पटवारी और एक निजी ऑपरेटर शामिल हैं।

गिरफ्तार पटवारियों में पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे (बिलासपुर), गोविंद कंवर (कोरबा), उमेश पटेल (सक्ती) और जांजगीर क्षेत्र के हेमचंद तिवारी, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अम्बष्ट शामिल हैं। इसके अलावा, एक जुआरी हरीश सिंह ऑपरेटर है, जबकि रवि राठौर जांजगीर का निवासी है।

20 लाख रुपये का सामान जब्त
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जुआ स्थल से 40,200 रुपये नकद, ताश की 52 गड्डियां, 6 मोबाइल फोन, 2 कार, 2 स्कूटी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button