छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू का कहर : चिकन, अंडे की बिक्री पर रोक

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस H5N1 की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। विशेष रूप से रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर को ‘इन्फेक्टेड जोन’ घोषित किया गया है।

प्रमुख पाबंदियां और सुरक्षा उपाय
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं:

बिक्री पर रोक: शहर में मुर्गी और अंडों की बिक्री, परिवहन और दुकानों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

10 किमी का दायरा: प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी वार्डों को सर्विलांस पर रखा गया है।

सख्त कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कोनी प्रक्षेत्र में संदिग्ध हालात: क्या छिपा रहा विभाग?
पूरा मामला कोनी स्थित पशुपालन विभाग के कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र से शुरू हुआ, जहां पिछले कुछ दिनों में हजारों मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जांच और विभागीय तर्क
पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक जीएस तंवर के अनुसार, मुर्गियों की मौत का कारण वायरस ही है। हालांकि, स्थिति स्पष्ट करने के लिए सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।विभाग का मानना है कि जनवरी से मार्च के बीच इस तरह के वायरस का प्रभाव अक्सर देखा जाता है।रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि यह केवल संक्रमण है या विभाग की कोई बड़ी लापरवाही।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button