छत्तीसगढ़

संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाओं की कार्रवाई, निगम ने चलाया बुलडोजर

भिलाई। भिलाई नगर निगम की टीम ने सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पहले शनिवार को निगम ने चूना से मार्किंग की थी। रविवार सुबह से मार्किंग के बाहर दुकान लगाने वालों की न सिर्फ दुकान हटाई गई, बल्कि उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी अपनी टीम के साथ रविवार सुबह 8 बजे संडे मार्केट पहुंचे। घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क किनारे जितनी भी दुकानें अवैध रूप से लगी थीं, सभी को हटाने का काम शुरू किया गया। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया।

इसके बाद निगम ने अपना बुलडोजर चलाया। जितने भी लोगों ने सड़क के किनारे मार्किंग के बाहर दुकान लगाई थी या अतिक्रमण कर रखा था, सभी को एक साथ हटाया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी का कहना है कि निगम मार्किंग के बाहर दुकान नहीं लगने देगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button