छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh News : दुर्घटना ग्रस्त खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौके पर मौत, 12 लोग घायल


बालोद। मरकाटोला घाट में आज भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पहले से दुर्घटना ग्रस्त खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई. घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एसपी जितेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. इसके बाद नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई. वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
- व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘पदोन्नति पाना कर्मचारी का मौलिक अधिकार नहीं’
- प्लास्टिक की गुड़िया ने दिलाई दुष्कर्म पीड़िता को न्याय, बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: इशारों में मिली गवाही पर मुहर
- बस्तर का ‘अतरंगी’ विवाह: एक मंडप, एक दूल्हा और दो दुल्हनें!
- Durg ATM Theft Attempt: फिल्मी स्टाइल चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार








