छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

#नोनीकमाथेनाम : छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान

रायपुर। स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की गैरमौजूदगी में ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप की महिला 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। छत्तीसगढ़ की 20 साल की ज्ञानेश्वरी ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क दोनों वर्ग में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।पिछले साल अक्टूबर में एशियाई चैंपियनशिप में ज्ञानेश्वरी को पछाड़ने वाली हमवतन झिली डालबेहड़ा ने इस बार भी उन्हें कड़ी चुनौती दी। झिली ने 169 किग्रा (75 किग्रा और 94 किग्रा) वजन उठाकर पिछली बार की तरह रजत पदक जीता।

स्वर्ण पदक ज्ञानेश्वरी कही ये बात
मीडिया से बातचीत में ज्ञानेश्वरी ने कहा कि, ‘‘मुझे ना केवल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने बल्कि अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की भी खुशी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतियोगिता से पहले मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। मुझे उल्टी आ रही थी।’’ स्पर्धा के दौरान 49 किग्रा वर्ग में मीराबाई और अन्य भारतीय भारोत्तोलकों के बीच का अंतर साफ दिखा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button