छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोरबा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को रौंदा, हालत नाजुक

कोरबा : टीपी नगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया. हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक टीपी नगर स्थित रेलवे ट्रैक के बीचों बीचों वाहन खड़ा कर पब्लिक के डर से चाबी लेकर भाग गया.

रेलवे ट्रैक पर वाहन खड़ी होने पर कोयला परिवहन बाधित हुआ. सीएसईबी और बालको का रेलवे ट्रैक लगभग एक घंटे तक बाधित रहा. वहीं घटना की सूचना पर 112 की टीम पहुंची और छुपे चालक को ढूंढ निकाला और वाहन को रेलवे ट्रैक से हटाया.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button