120 पंजीयन के साथ सीपत भाजपा मंडल अव्वल , महाप्रशिक्षण में पूरे जिले में नंबर-1 , बना मिसाल
जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल बोले – बूथ मजबूत तो जीत तय, अनुशासन और टीमवर्क से संगठन पहुंचेगा नई ऊंचाइयों पर


सीपत (हिमांशु गुप्ता) :— भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल परीक्षण वर्ग कार्यक्रम ने पूरे बिलासपुर जिला ग्रामीण में अपनी अलग पहचान बनाई। यह कार्यक्रम न केवल सबसे सफल रहा, बल्कि सर्वाधिक 120 कार्यकर्ताओं के पंजीयन के साथ अब तक के हुए कार्यक्रम में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को ग्राम धनिया स्थित मंगल भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सत्र का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गीत के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। जिला भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि हर बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वतः ही सशक्त बनेगा और चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने बूथों पर सतत संपर्क, मतदाता सूची का गहन अध्ययन और सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर पर टीम वर्क, अनुशासन और नियमित संवाद ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।


इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम सत्र में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बीपी सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके पश्चात जिला भाजपा मंत्री प्रणव शर्मा ने कार्य विस्तार और हमारी दृष्टि विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अन्य विषय वक्ताओं ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, बूथ सशक्तिकरण, और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने-अपने विचार रखे, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की गहराई से समझ मिली। कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने इसे जिले का सबसे प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल संचालन मंडल महामंत्री द्वय सतीश पाटनवार एवं हरिकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय, दिलेन्द्र कौशिल, रविश गुप्ता, यदूराम साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू, अभिलेश यादव, मदनलाल पाटनवार, मन्नू सिंह, नूरी कौशिल, देवेश शर्मा, बलराम पाटनवार, तुषार चंद्राकर, ललित यादव , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वैभव तम्बोली, रमनगिरी गोस्वामी, ढोलाराम कैवर्त, पुष्पेंद्र मानिकपुरी , जयशंकर साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








