छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भाजपा के लोग ST, SC, OBC के विरोधी, जाति प्रमाणपत्रों की जांच पर भूपेश बघेल ने कसा तंज

रायपुर- छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाणपत्रों की जांच के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, BJP सरकार ST, SC, OBC की विरोधी सरकार है। जब से BJP सरकार बनी है, तबसे जाति प्रमाणपत्र बनना ही बंद हो गया है। विजय शर्मा एक भी शिकायत बता दें और जांच किस आधार पर करेंगे यह भी बता दें। BJP सरकार सिर्फ जांच के नाम पर गुमराह करना चाहती है।

छत्तीसगढ़ में 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायत के बाद जांच करने का फैसला लिया गया है। जाति प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, 5 सालों में नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। राज्य सरकार ऐसे सभी फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच कराएगी।
देखे विजय शर्मा ने क्या कहा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button