देश दुनिया

प्लेसमेंट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

मनेंद्रगढ़ : जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में जिले के प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद रहे। यह धरना नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किया जा रहा है साथ ही उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा की सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट या ठेका प्रथा को खत्म करना चाहिए। इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों का नगरीय निकायों में समायोजन किया जाये। इसके अलावा कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान किया जाये। नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाये। उन्हें 62 वर्ष तक नौकरी दी जाये। नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से अलग न किया जाये।

अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगरीय

निकायों का काम भी प्रभावित हो रहा है साथ ही आम जनता को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव, एमसीबी जिला अध्यक्ष संतोष दीवान, निकाय अध्यक्ष मो. अजीज मंसूरी, निकाय उपाध्यक्ष राजेश यादव, मो. अनवर के साथ काफी संख्या में विभिन्न निकायों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिमगा : जनपद अध्यक्ष वीणा ऑडिल बनिस फेर अध्यक्ष, अविश्वास प्रस्ताव के होइस मतदान

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है