छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

युवा हर मुद्दों का अध्ययन करें, BJP के लोग अफवाह फैलाने का काम करते हैं, युवा कांग्रेस सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और PCC चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा कांग्रेस को संबोधन में कहा कि, हमें मुद्दों का अध्ययन करना होगा, तब BJP को हरा पाएंगे। उन्होंने कहा BJP के लोग अफवाह फैलाने का काम करते हैं। हमारे नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया में जवाब देने की तैयारी ठीक से करें। मणिशंकर अय्यर के बयान का उदाहरण देते हुए कहा, चुनाव से पहले संभलकर बयान दें। पार्टी के बड़े नेताओं से सलाह जरूर लें।

आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा : मुख्यमंत्री
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। युवाओं को हर विषय पर अध्ययन करने कहा गया है। सोशल मीडिया छवि बनाती नहीं बिगाड़ने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे कार्यकर्ता अध्ययन करेंगे तभी जवाब दे सकेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button