छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

अब छत्तीसगढ़ में 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भिलाई पहुंचकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनती है तो यहां लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। आने वाले कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसको शामिल किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने मीडिया से कहा, राजस्थान में गृहिणियों को कांग्रेस 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए भी घोषणा कर दी है कि वहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वहां भी 500 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं रेगा। यहां कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी तो यहां भी यह योजना लागू की जाएगी।

भिलाई में रंजीत रंजन ने सांसद निधि से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने पावर ब्लॉक लगाने और सीसी रोड के निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुईं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button