छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG : CM ने जूडो के स्टाईपेंड में बढ़ोत्तरी का किया था ऐलान…अब आदेश हुआ जारी

रायपुर : बीते 1 अगस्त को जूनियर डाक्टरों अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टाइपेंड बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं अब राज्य सरकार ने इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए है। इससे पहले 5 अगस्त को मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर जूनियर डाक्टर्स और इंटर्नस के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी की जानकारी दी थी। राज्य सरकार के निर्णय के मुताबिक अब जूनियर डाक्टरों का स्टाइपेंट 3 हजार से लेकर 15 हजार तक बढ़ गया है। स्टाइपेंड की नवीन दर इस प्रकार से होंगी-

पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह

पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह

पीसी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह

एम. बी. बी. एस. – 12600 से 15900 प्रति माह

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button