छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भालुओं के हमले से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

महासमुंद। पिथौरा वन क्षेत्र के ग्राम टेका गांव में फिर भालुओं के दल ने खेत गए किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर अन्य किसानों के पहुंचने पर भालू वहां से भाग निकला। भालू के हमले में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा किसान बुरी तरह से घायल है। घायल किसान का प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पिथौरा वन परिक्षेत्र के टेका गांव में पहाड़ी जंगल से लगे खेत को दो व्यक्ति देखने गए थे। तभी भालू के एक दल ने दोनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति राज कुमार भोई उम्र 43 वर्ष निवासी टेका की मौत हो गई और बैसाखू बरिहा उम्र 42 वर्ष निवासी टेका गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया जिससे भालू मौके से भाग गए। 108 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया. जहां घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शीयो की माने तो एक भालू और दो शावक ने ग्रामीणों पर हमला किया है. घटना में वन विभाग ने घायल को 1000 रुपये और मृतक के परिजन को 25 हजार की आर्थिक मदद दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button