सीएम साय जशपुर में सरहुल सरना महोत्सव में ग्रामीण देवी- देवताओं की विधि विधान से की पूजा- अर्चना


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे। जहां दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल सरना महोत्सव में वे शामिल हुए। जशपुर में हिन्दू उरांव समाज द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से हर साल दीपू बगीचा में सरहुल सरना पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


सरहुल पूजा में ‘साल वृक्ष की पूजा’ की जाती है यह प्रकृति, धरती माता और सूर्य के मिलन का उत्सव है। जहाँ उरांव समाज के लोग धरती और प्राकृतिक शक्तियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उरांव समाज के पुजारी तीन दिनों तक उपवास रखते हैं और नए मिट्टी के घड़ों में सखुआ (साल) के फूल अर्पित कर पूजा करते हैं। माना जाता है कि इन फूलों में ‘सरना देवी’ निवास करती हैं।
सीएम साय ने की पूजा- अर्चना
सरहुल पूजा के अवसर पर जशपुर पहुंचे सीएम साय ने प्राकृतिक और ग्रामीण देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा कर सुख शांति और मंगलय की कामना की है। इधर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को चैत्र हिन्दू नववर्ष बधाई दी है। साथ विधानसभा में धर्मांतरण के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता डील विधेयक पेश होने पर उन्होंने कहा कि इस विषय चर्चा होगी साथ ही बिल पास होगी।








