छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति, 4 साल के लिए बने डिप्टी सेक्रेटरी

छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पदस्थ किया गया है। यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक कौशल और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए की गई है।

आईएएस श्री मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में भी डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अक्टूबर 2024 से जनसंपर्क आयुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा दी। डॉ. रवि मित्तल ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उनकी मेडिकल शिक्षा ने उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण दिया, जो उनके कार्यों में भी परिलक्षित होता है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button