छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में युवक ने बकरी से मिटाई हवस, फिर भी मन नहीं भरा तो मरोड़ दी गर्दन

छत्तीसगढ़ में हैवानिया की हद पार कर देने वाला शर्मसार मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बकरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके का है, जहां जाहिद कुरैशी की मटन की दुकान है। जाहिद अपने दुकान में चार बकरियों को बांध कर रखा था। इसी दौरान आरोपी मुन्ना पर उसके दुकान में जाकर पहले चोरी की फिर बकरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला मरोड़ कर बकरी की हत्या कर दी।

पीड़ित के द्वारा इसकी शिकायत विश्रामपुर थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में आरोपी मुन्ना पर जाहिद के दुकान में जाते हुए दिखा, जिसके आधार पर पुलिस ने मुन्ना से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी घटना बताया। वहीं बकरी के पोस्टमार्टम में भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 377, 457, 380 और 429 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

देखे वीडियो

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button