छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

हम गंगाजल की कसम खाने वाले नहीं, हम कर के दिखाने वाले लोग – राजेश मूणत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की वापसी हो चुकी है। प्रदेश में करारी मात देकर भाजपा ने भापी मतों के साथ सत्ता हासिल की है। वहीं, अब सत्ता में आती ही भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। प्रदेश में अवैध कब्जों पर की जारी बुलडोजर कार्रवाई पर भाजपा नेता राजेश मूणत का बयान सामने आया है।

भाजपा नेता राजेश मूणत का कहना है, कि शहर विकसित होना चाहिए। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी, वे काम क्यों नहीं कर पाए..? उन अधिकारियों के लिए चिंता का विषय। लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रहना चाहिए। चौराहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा होता था। माताएं बहनों को कमेंट किए जाते थे। हमने विपक्ष में रहते भी पूर्व की सरकार को सचेत किया था। ये अवैध धंधे किसके संरक्षण में चल रहे थे?

राजतिलक की तैयारी वाले पोस्टर पर राजेश मूणत ने कहा, कि राजतिलक की तैयारी करनी है.. हमारी सरकार आ गई है। हम गंगाजल की कसम खाने वाले नहीं। हम कर के दिखाने वाले लोग है। वरहीं, कांग्रेस के भविष्य को लेकर राजेश मूणत ने कहा, कि कांग्रेस में अब बंटवारे को लेकर लड़ाई होगी। चौपाटी प्रदर्शन पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद एक्शन लेने वाले सवाल पर राजेश मूणत ने कहा, कि सरकार और निगम की तरफ से क्या जवाब दिया गया देखेंगे। किस चीज की जल्दी थी..? इतने बड़े पद बैठे हैं, नियम कानून कायदे सबके लिए है। हमने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास होगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button