छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में छात्रा ने भगवान शंकर को चढ़ा दी चीभ, पर्ची में लिखा ‘अगर मैं उठ जहा तो सब के मर्डर हो जाही’

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा आरुषि चौहान ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दिया है। मंदिर जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना करने बैठ गई है। परिसर में चारो तरफ खून ही खून फैला हुआ है।

मैं उठ जाहू त सबके मर्डर हो जाही – छात्रा
छात्रा ने एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि अगर मैं उठ जाऊंगी तो मर्डर हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि छात्रा 2 दिनों तक साधना में लीन रहेगी। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस वालों को मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली का है।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह छात्रा घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर पहुंची थी। छात्रा ने एक पेज में छत्तीसगढ़ी में नोट भी लिखा है, जिसमें कहा है ‘काकरों आवाज नहीं आना चाहिए, गाड़ी या आदमी काकरो नहीं’ और दूसरे पेज में लिखा कि ‘अगर मैं उठ जहा तो सब के मर्डर हो जाही, चाहे मोर पापा या मम्मी या कोई अधिकारी समझ में नहीं आ रहा है आप सभी को’।

गांव के लोगों ने मंदिर को चारों तरफ से घेरा
घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया। वहीं गांव के लोगों ने मंदिर को चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाया, लेकिन बेटी को अस्पताल ले जाने से माता पिता ने साफ इनकार कर दिया है।

डॉक्टरों के साथ प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और SDM, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी ने समझाने की कोशिश की है, लेकिन माता-पिता का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है, उसे कुछ नहीं हुआ है। उसे अस्पताल ले जाने नहीं दे रहे। वहीं 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है।

Chhattisgarh News । कवासी लखमा पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार !…आज ईडी करेगी पुछताछ

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button