छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

CG : कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को मारकर पहनाते थे नक्सलियों का कपड़ा…देखे वीडियों

सीतापुर – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के 15 सालों में आदिवासी प्रताड़ित हो रहा था। बस्तर 15 सालों तक जल रहा था। आदिवासियों को मारकर नक्सलियों के कपड़े पहनाया जाता था। शरीर में गोलियों का निशान रहता था, लेकिन शव के पहने कपड़े में गोलियों के निशान नहीं रहते थे। पुलिस को टार्गेट दिया जाता था कि तुमको इतना मारना है और हमारे निर्दोष लोगों को मार दिया जाता था। भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद हालात परिवर्तित हुए हैं।
देखे वीडियों

बस्तर में आदिवासियों की निरापराध हत्याएं नहीं हो रही
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अब बस्तर में आदिवासियों की निरापराध हत्याएं नहीं हो रही है। बिना कारण के जेलों में बंद लोगों की रिहाई की जा रही है। लोगों की जमीनें लौटाई जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण की कीमत 2500 से बढ़ाकर 4000 किया गया है। 65 से अधिक वनोपजों की खरीदी की जा रही है। आदिवासी समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उन्नति के द्वार खोले गये है। आज आदिवासी सुरक्षित और गौरान्वित महसूस कर रहा है। हमारे देवगुड़ी, हमारे घोटुल, हमारी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button