छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG POLITICS : क्या करने छत्तीसगढ़ आयें शाह ? कांग्रेस ने बताया ..

रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के नामांकन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, डॉ. रमन सिंह 3 बार के सीएम रहे, भाजपा ने मजबूरी में उन्हें टिकट दिया है. डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शाह का यहां आना साबित करता है कि छत्तीसगढ़ के शोषण के आरोपी रमन सिंह को भाजपा अपना मुखौटा बना रही है.

जशपुर में भाजपा प्रत्याशी के विरोध को ​लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, पूरे 85 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ आक्रोश है. कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. बड़े नेताओं के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं. ये भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को दिखाता है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए नहीं पूछा गया. कुछ को अपने हिसाब से टिकट दे दिया गया, जो भ्रष्टाचार कर संपत्ति इकट्ठा किए उन्हें टिकट दिया गया.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button