छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : दिल्‍ली से लौटे सीएम साय…मंत्रिमंडल विस्‍तार के सवाल पर कहा…

Chhattisgarh : सीएम साय दिल्‍ली से लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर सीएम विष्‍णुदेव ने बताया कि शुक्रवार को दिल्‍ली में प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात हुई। यह एक परिचयात्‍मक बैठक थी। इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकार और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव भी मौजूद थे। मंत्रिमंडल के विस्‍तार का सवाल सुनते ही सीएम सीएम मुस्‍कुराते हुए यह कह कर सवाल को टाल दिया कि जब समय आएगा तब मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा।

नीट मामले में हो रही है कार्यवाही
चर्चा के दौरान सीएम ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर भी बयान दिया। सवाल हुआ कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार संसद में इस मुद्दें पर चर्चा नहीं होने दे रही है। इस पर सीएम साय ने कहा कि नीट पर कार्यवाही हो रही है। एचआरडी मिनिस्‍टर ने कहा है कि मामले में कार्यवाही की जाएगी, जो हो भी रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button